जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर दी शुभकामनाएं
शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि भगवान बुद्ध द्वारा विश्व को दिखाये गये प्रेम, अहिंसा एवं करुणा के मार्ग का अनुसरण करने पर ही मानवता का कल्याण संभव है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘बुद्ध पूर्णिमा’ के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- समस्त देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा के शुभ व पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान बुद्ध के विचार व उनकी शिक्षा सदैव हमें प्रेरित करती रहें। भगवान बुद्ध का सत्य, अहिंसा व शांति का संदेश सम्पूर्ण मानव जाति के लिए एक अमूल्य धरोहर है। उनका जीवनदर्शन चिरकाल तक हमें बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।
शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि भगवान बुद्ध द्वारा विश्व को दिखाये गये प्रेम, अहिंसा एवं करुणा के मार्ग का अनुसरण करने पर ही मानवता का कल्याण संभव है। उनके संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि भी है।