जब समुद्र ने सुनीता के लिए फैलाई अपनी बाहें, देखें लैंडिंग का वीडियो

Sunita Williams: सुनीता विलियम्स की वापसी के लिए फ्लोरिडा के समुद्र में रेस्क्यू टीम पहले से तैयार थी। मौसम को भी लैंडिंग के अनुकूल बताया गया था। समुद्र ने मानों सुनीता विलियम्स और उनके साथी यात्रियों के स्वागत में अपनी बाहें फैला दी हैं। इससे उनकी सुरक्षित और सफल लैंडिंग संभव हो सकी।

फ्लोरिडा। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की सफल और सुरक्षित लैंडिंग कराने के लिए मानों समुद्र भी इंतजार कर रहा था। समुद्र की सतह पर पहुंचने से पहले ड्रैगन कैप्सूल के चारों पैराशूट हवा में खुल गए। इसके बाद समुद्र की सतह पर शानदार लैंडिंग हुई। उफान मारती समुद्र की लहरों ने भी सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत किया। समुद्र की सतह पर सफल लैंडिंग होते ही रेस्क्यू टीमें कैप्सूल के पास पहुंच गईं। धीरे-धीरे बोट के जरिये कैप्सूल को लिफ्ट करके जहाज तक लाया गया।

 

जहाज पर लिफ्ट होने के बाद कैप्सूल के गेट को खोला गया और फिर कैमरे ने जब उसके अंदर झांका तो सुनीता विलियम्स समेत चारों अंतरिक्ष यात्री उसके अंदर मुस्कुराते दिखे। सभी ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। फिर एक-एक करके सभी अंतरिक्ष यात्रियों को स्ट्रेचर के जरिये बाहर निकाला गया। फिर उन्हें व्हील चेयर पर बैठाकर मेडिकल जांच को ले जाया गया। सबसे पहले अलेक्जेंडर गोर्बुनोव व निक हेग को बाहर निकाला गया। इसके बाद बुच विल्मोर और आखिर में सुनीता विलियम्स को कैप्सूल से बाहर लाया गया।

सामान्य होने में लगेगा वक्त

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने 9 महीने से अधिक समय तक अंतरिक्ष में गुजारा है। वह वहां जीरो गुरुत्वाकर्षण में रहे हैं। ऐसे में उनकी हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर हो गई हैं। उन्हें धरती के वातावरण के अनुकूल होने और अपनी शारीरिक क्षमता (इम्यूनिटी) को वापस पाने में नासा के अनुसार 45 दिनों तक का वक्त लग सकता है। इसलिए उन्हें डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रखा जाएगा। जहां उन्हें बैलेंस डाइट और एक्सरसाइज कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button