जनसेवी अजय सोनकर ने मैडम भीकाजी कामा की जयंती पर किया नमन

जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- देश की आज़ादी में मैडम भीकाजी कामा के योगदान को भारत सदैव याद रखेगा।

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने देश की महान स्वतंत्रता सेनानी मैडम भीकाजी कामा की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- विदेशी धरती पर भारतीय ध्वज फहरा कर भारत के स्वतंत्रता संग्राम को मजबूती देने वाली, महान स्वतंत्रता सेनानी मैडम भीकाजी कामा जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। देश की आज़ादी में उनके योगदान को भारत सदैव याद रखेगा।

Related Articles

Back to top button