जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में दिया जा रहा महत्वपूर्ण योगदान
शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर के द्वारा निर्धन व असहाय बच्चों को निःशुल्क शिक्षा मुहैया करवाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। उनका प्रयास है कि कोई भी बच्चा अनपढ़ ना रहे।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देकर समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
डॉ. अभिनव कपूर द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की वजह से ही उन्हें शिक्षा रत्न की उपाधि से नवाजा गया है। यदि उन्हें मिले सम्मानों की ही बात की जाए तो उन्हें विभिन्न मंचों पर कईं संस्थाओं द्वारा अलग-अलग उपाधियों व पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है। प्रसिद्ध समाजसेवी के तौर पर उन्होंने जनता के बीच अलग पहचान बनाई है। वे अपनी संस्था ‘ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी’ के बैनर तले आगे बढ़कर समाज हित से जुड़े कार्यों को कर रहे हैं।
शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर के द्वारा निर्धन व असहाय बच्चों को निःशुल्क शिक्षा मुहैया करवाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। उनका प्रयास है कि कोई भी बच्चा अनपढ़ ना रहे। उनका कहना है कि शिक्षा पर सभी का अधिकार है और सभी को शिक्षा मिलनी चाहिए इसीलिए वे गरीब बच्चों की मदद कर उन्हें शिक्षित करने का कार्य भी कर रहे हैं।