समस्त देशवासियों को ‘रामनवमी’ के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- राम भारत की 'अनेकता में एकता' के सूत्र हैं। प्रभु श्रीराम जी के जन्मोत्सव का यह पावन-पुनीत अवसर आप सबके जीवन में नई चेतना और नया उत्साह लेकर आए, जो सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करे।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम जी के अवतरण दिवस ‘रामनवमी’ पर्व के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- भारत के प्राण, मानवता के आदर्श, धर्म के सर्वोत्तम स्वरूप, हमारे आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के पावन अवतरण दिवस ‘श्री राम नवमी’ के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। भारत की आस्था, मर्यादा और दर्शन में राम हैं। राम भारत की ‘अनेकता में एकता’ के सूत्र हैं। प्रभु श्रीराम जी के जन्मोत्सव का यह पावन-पुनीत अवसर आप सबके जीवन में नई चेतना और नया उत्साह लेकर आए, जो सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करे।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- प्रभु श्री राम भारतीय चेतना के वे आदर्श हैं, जिनमें करुणा और कर्तव्य का अद्भुत संतुलन है। उनका जीवन स्मरण कराता है कि शक्ति का सौंदर्य मर्यादा में है और विजय का अर्थ लोकमंगल में। रामनवमी का यह पावन दिवस हमें प्रेरित करता है कि हम अपने आचरण में सत्य, व्यवहार में करुणा और समाज में समरसता को स्थान दें, यही ‘रामत्व’ का सच्चा उत्सव है। प्रभु श्री राम की कृपा से आप सभी के जीवन में शांति, संतुलन और सद्भाव बना रहे, यही मंगलकामना है। जय श्री राम!

Related Articles

Back to top button