चैत्र नवरात्रि एवं हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं: वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- माँ दुर्गा के नौ दिव्य रूपों की उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ भी आज से हो रहा है। यह समय आत्मशुद्धि, साधना और शक्ति उपासना का है। भगवती दुर्गा की कृपा से आपका जीवन सुख, समृद्धि और सफलता से भर जाए।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर ने समस्त क्षेत्रवासियों को चैत्र नवरात्रि एवं हिन्दू नववर्ष (विक्रमी संवत 2082) के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- आप सभी को मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि एवं हिन्दू नववर्ष (विक्रमी संवत 2082) के शुभारंभ की हार्दिक शुभकामनाएं। आदि शक्ति की कृपा से आपका जीवन सुख, समृद्धि और आरोग्यता से परिपूर्ण हो। नव वर्ष नई ऊर्जा, सकारात्मकता और नए संकल्पों को साकार करने का प्रतीक बने।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- नव प्रभात, नव उमंग, नव आशा, नव ऊर्जा! चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का यह पावन दिवस भारतीय संस्कृति में नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। यह दिन सृष्टि रचना, प्रभु राम के राज्याभिषेक और विक्रम संवत के शुभारंभ का प्रतीक है। साथ ही, माँ दुर्गा के नौ दिव्य रूपों की उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ भी आज से हो रहा है। यह समय आत्मशुद्धि, साधना और शक्ति उपासना का है। भगवती दुर्गा की कृपा से आपका जीवन सुख, समृद्धि और सफलता से भर जाए। एक बार पुनः आप सभी को हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Related Articles

Back to top button