जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर में शुरू हुआ समर कैम्प, उत्साहित नज़र आए बच्चे
जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समर कैम्प को फन एंड लर्निंग प्रोग्राम के रूप में आयोजित किया जा रहा है, ये समर कैम्प दस दिनों तक जीआरडी एकेडमी में आयोजित किया जाएगा।

देहरादून। जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर में शुक्रवार से समर कैम्प का आयोजन शुरू हो गया। बच्चों के मनोरंजन, ज्ञान व उत्साहवर्धन के लिए जीआरडी एकेडमी द्वारा इस समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। समर कैम्प में भारी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके विद्यालय में आयोजित किये जा रहे समर कैम्प के लिए काफी संख्या में बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इस समर कैम्प को फन एंड लर्निंग प्रोग्राम के रूप में आयोजित किया जा रहा है, ये समर कैम्प दस दिनों तक जीआरडी एकेडमी में आयोजित किया जाएगा।

समर कैम्प में आज के आयोजन के दौरान बच्चों को कईं एक्टिविटीज़ करवाई गई, जिनमें मुख्य रूप से बच्चों को पूल में स्विमिंग का अनुभव करवाया गया। पूल में खेलते हुए नन्हे बच्चों ने काफी इंजॉय किया। सभी बच्चे बेहद खुश नजर आए।
इस मौके पर जीआरडी एकेडमी के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर के अलावा मानसी, सलोनी, मनीष आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।




