Weather Update: उत्तराखंड में गर्मी का कहर, तेज गर्म हवाएं भी कर रही परेशान
उत्तराखंड में आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून। मई की शुरुआत से अभी तक गर्मी से मिली राहत बीते दो दिनों से आंख दिखाने लगी है। भले तापमान का आंकड़ा सामान्य रहा हो लेकिन चटक धूप और गर्म हवाएं परेशान करने लगी है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप और दोपहर होते-होते तेज गर्म हवाओं का असर साफ देखने को मिल रहा है।




