आप सभी को ‘विश्व पुस्तक दिवस’ के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- पुस्तकों से प्रेम कीजिए, आपका जीवन सुखमय होगा तथा यह संसार और बेहतर बनेगा।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व पुस्तक दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- सभी पुस्तक प्रेमियों को ‘विश्व पुस्तक दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! पुस्तकें हमारी सच्ची साथी हैं। पुस्तकें ज्ञान, अनुभव और श्रेष्ठतम जीवन का आधार होती हैं।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- पुस्तकों से प्रेम कीजिए, आपका जीवन सुखमय होगा तथा यह संसार और बेहतर बनेगा। आइए, हम सब मिलकर पुस्तकों के प्रति अपने प्रेम को और गहरा करें और उन्हें जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।

Related Articles

Back to top button