हरीश रावत ने की तरबूज-खरबूज पार्टी, चखाया सियासी स्वाद

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तरबूज खरबूज पार्टी में सियासी स्वाद चखाया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति बंधन अधिनियम तत्काल प्रभाव से लागू होना चाहिए। हम इसका स्वागत करते है। लेकिन परिसीमन को लेकर जो सवाल उठ रहे हैं उसे सर्वं दलीय बैठक में दूर किया जाए।

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने आवास पर खीरा, खरबूजा, रागी और तरबूज पार्टी का आयोजन किया। इस आयोजन के साथ ही उनका सियासी संदेश भी नजर आया।

राजनीतिक हलकों में यह फल पार्टी केवल एक साधारण आयोजन नहीं। हरीश रावत पहले भी इस तरह के आयोजनों के जरिए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और आम जनता से जुड़ने की कोशिश करते रहे हैं। माल्टा पार्टी के जरिए वह खूब सुर्खियों में रहते हैं।

अब इस आयोजन के जरिए वह एक बार फिर अपनी सक्रियता का संकेत दे रहे हैं। साथ ही, पार्टी के भीतर और बाहर दोनों ही स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराते नजर आए। तरबूज-खरबूज पार्टी के के दौरान उन्होंने नारी शक्ति बंधन अधिनियम को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अधिनियम का समर्थन किया, लेकिन परिसीमन मामले को लेकर सर्वं दलीय बैठक में निर्णय लेने की बात कही।

Related Articles

Back to top button