‘सिंघानिया एजुकेशन कॉन्क्लेव 2025’ में सम्मानित हुए शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर
डॉ. अभिनव कपूर के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गये निस्वार्थ प्रयासों और उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें ये सम्मान दिया गया है। डॉ. कपूर द्वारा किये जा रहे महान कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी किया गया है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर को ‘शिक्षक दिवस’ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिये सम्मानित किया गया।
जीआरडी एकेडमी के प्रधानचार्य शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर को ये सम्मान देहरादून में आयोजित ‘सिंघानिया एजुकेशन कॉन्क्लेव 2025’ में प्रदान किय गया। डॉ. अभिनव कपूर को ये सम्मान सिंघानिया एजुकेशन के सीओओ डॉ. ब्रिजेश कारिया द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. अभिनव कपूर को दिये गए सम्मान पत्र में ‘सिंघानिया एजुकेशन’ के सीओओ डॉ. ब्रिजेश कारिया द्वारा डॉ. अभिनव कपूर के शिक्षा के क्षेत्र में किये गये कार्यों सराहना की गई है।
गौरतलब है कि जीआरडी एकेडमी के प्रधानचार्य शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर बीते काफी वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। डॉ. अभिनव कपूर के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गये निस्वार्थ प्रयासों और उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें ये सम्मान दिया गया है। डॉ. कपूर द्वारा किये जा रहे महान कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी किया गया है।