शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार प्रकट किये।

देहरादून। देशभर में 76वें गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में देहरादून के कुम्हार मंडी, ईदगाह में एक कार्यक्रम का आयोजन कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।

इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है।

उन्होंने कहा कि भारत की विविधता पूर्ण समृद्धि, संस्कृति एवं विरासत अनेकता में एकता का प्रतीक है। गणतंत्र दिवस हमें स्वाधीनता के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर जवानों के त्याग एवं बलिदान को याद दिलाता है, साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी सुनिश्चित कराता है।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश कौशल उर्फ टीटू भाई ने संचालन कर जनता को संबोधित किया। वहीं कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेता हरेंद्र बेदी ने भी अपने विचार प्रकट किये। इस दौरान काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button