समस्त देशवासियों को विश्व पर्यटन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं : अजय सोनकर

अजय सोनकर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रयास कर रही है।

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवँ वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने समस्त देश व प्रदेश वासियों को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवँ शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना सन्देश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा “समस्त देश व प्रदेश वासियों को ‘विश्व पर्यटन दिवस’ के अवसर पर हार्दिक बधाई एवँ शुभकामनाएं।”

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टूरिज्म को बढ़ाना देना और जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि “वर्ल्ड टूरिज्म डे” हर साल दुनिया के विभिन्न हिस्सों में पर्यटन को आगे बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन ने इसकी शुरुआत की थी।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर देवभूमि उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रयास कर रही है। वहीं चारधाम यात्रा में उमड़ रही श्रद्धालुओं व पर्यटकों को भारी भीड़ से भी राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिला है।

Related Articles

Back to top button