आप सभी को वन महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : अजय सोनकर

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने ‘वन महोत्सव’ के बारे में बताते हुए कहा कि 'वन महोत्सव' जुलाई के महीने में मनाया जाने वाला एक वार्षिक वृक्षारोपण उत्सव है, जिसमें पूरे देश में हजारों पेड़ लगाए जाते हैं।

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने ‘वन महोत्सव’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को जागरूक करने हेतु विशेष संदेश भी दिया।

जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- आप सभी को वन महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। वन महोत्सव के इस पावन अवसर पर, आइए हम सब मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें और अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। हर पौधा, हर वृक्ष हमारे भविष्य का रक्षक है। इस महोत्सव को सफल बनाकर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरे-भरे और स्वच्छ पर्यावरण का उपहार दें।

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने ‘वन महोत्सव’ के बारे में बताते हुए कहा कि ‘वन महोत्सव’ जुलाई के महीने में मनाया जाने वाला एक वार्षिक वृक्षारोपण उत्सव है, जिसमें पूरे देश में हजारों पेड़ लगाए जाते हैं। वन संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और पर्यावरण को बचाने के लिए 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वन महोत्सव सप्ताह मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि पेड़ और जंगल पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने और पृथ्वी पर मनुष्यों को ऑक्सीजन प्रदान करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वन महोत्सव सप्ताह हमें याद दिलाता है कि हमें वनों की रक्षा करनी चाहिए और वनों की कटाई को रोकना चाहिए। 

Related Articles

Back to top button