हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम : डॉ. अभिनव कपूर

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि हेमवती नन्दन बहुगुणा हिमालय पुत्र थे और उनके इरादे हिमालय जैसे थे। उनके द्वारा किए गए कार्य हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हिमालय पुत्र स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- एक औजस्वी वक्ता, प्रखर राजनेता, हिमालय पुत्र ‘स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी’ की जयंती के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन। स्व. बहुगुणा जी पहाड़ों के सच्चे हितैषी, किसानों के बेहद प्रिय और गरीबों के मसीहा के तौर पर जाने जाते हैं। वे पहाड़ के विकास के लिये सदैव प्रयत्नशील रहते थे।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि स्व. बहुगुणा कुशल प्रशासक, औजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता थे। उन्होंने अपनी विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायी। उन्होंने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने यूपी के मुख्यमंत्री तथा केन्द्र में मंत्री रहते हुए अनेक योजनाएं शुरू करवायी तथा प्रदेश हित के लिए कई कदम उठाये। वह पर्वतीय राज्यों के विकास के लिये सदैव तत्पर रहते थे।

समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि हेमवती नन्दन बहुगुणा हिमालय पुत्र थे और उनके इरादे हिमालय जैसे थे। उनके द्वारा किए गए कार्य हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button