भारत की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की जयंती पर उन्हें सादर नमन: डॉ. अभिनव कपूर
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, कल्पना चावला अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और सफलता के लिए आज भी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने भारत की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, भारत की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री, नारी शक्ति व अदम्य साहस की प्रतीक कल्पना चावला जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

डॉ. अभिनव कपूर ने कल्पना चावला के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा, कल्पना चावला का जन्म 17 मार्च 1962 को करनाल, हरियाणा में हुआ था। वे अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय मूल की महिला थीं। उन्होंने 1997 में अपनी पहली अंतरिक्ष उड़ान भरी थी। वे नासा की एक प्रमुख वैज्ञानिक और अंतरिक्ष यात्री थीं।




