विश्व बौद्ध धम्म ध्वज दिवस के अवसर पर डॉ. अभिनव कपूर ने दी शुभकामनाएं
समाज सेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि 8 जनवरी,1880 को बौद्ध जगत में "धम्म ध्वज" की स्थापना हुई थी। यह धम्म ध्वज सम्पूर्ण विश्व को शांति, प्रज्ञा, करुणा, मैत्री, प्रगति मानवतावाद और समाज कल्याण की सदैव प्रेरणा देता है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व बौद्ध धम्म ध्वज दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भगवान बुद्ध के धम्म, शांति, करूणा, अहिंसा और विश्व बौद्ध समुदाय की एकता के प्रतीक ‘विश्व बौद्ध धम्म ध्वज दिवस’ की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

समाज सेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि 8 जनवरी,1880 को बौद्ध जगत में “धम्म ध्वज” की स्थापना हुई थी। यह धम्म ध्वज सम्पूर्ण विश्व को शांति, प्रज्ञा, करुणा, मैत्री, प्रगति मानवतावाद और समाज कल्याण की सदैव प्रेरणा देता है। आप सभी को “पंचशील बौद्ध धम्म” ध्वज दिवस की मंगलकामनाएं।




