किंगस्टन पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य पीयूष रावत को राष्ट्रीय शिक्षा रत्न से सम्मानित किया गया

देहरादून। किंगस्टन पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित पीयूष रावत जी को चंडीगढ़ में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा रत्न पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।

पीयूष रावत जी को चंडीगढ़ में आयोजित नेशनल एजुलीडर्स समिट 2025 में PSM राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान- 5.0 से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एमिटी यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ (पंजाब) एवं पृथ्वी अभ्युदय एजुकेटर्स एसोसिएशन इंडिया (PAAI) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

शिक्षा रत्न पीयूष रावत को ये सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रदान किया गया है। गौरतलब है कि पीयूष रावत काफी समय से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती पूर्व लोक सभा सांसद राजस्थान, विशिष्ट अतिथि राजेंद्र सिंह (आईपीएस), पूर्व डीजीपी पंजाब डॉ. वीके शर्मा, पूर्व डीआई मोहम्मद आरिफ एवं वाइस चांसलर एमिटी विश्व विद्यालय पंजाब पाई संस्था के संस्थापक डॉ. हर्षवर्धन सिंह की गरिमामई उपस्थिति में राष्ट्रीय स्तर के सम्मानित निदेशक, प्रोफेसर, प्रधानाचार्य एवं सहायक अध्यापकों को राष्ट्रीय शिक्षा रत्न पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button