समस्त देशवासियों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं : अजय सोनकर

भविष्य के राष्ट्रनिर्माता, हमारी नन्ही पीढ़ी का भविष्य उज्जवल एवं सफल हो, इस ‘बाल दिवस’ पर ईश्वर से यही प्रार्थना है।

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये एवं समस्त देशवासियों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने कहा- देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं आप सभी को ‘बाल दिवस’ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। उनके जन्मदिवस को ही बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्हें बच्चे प्यार से चाचा नेहरू भी कहते थे। नेहरू जी को बच्चों से बहुत ज्यादा लगाव था, वो बच्चों के सही विकास और शिक्षा पर बहुत ध्यान देते थे। भविष्य के राष्ट्रनिर्माता, हमारी नन्ही पीढ़ी का भविष्य उज्जवल एवं सफल हो, इस ‘बाल दिवस’ पर ईश्वर से यही प्रार्थना है।

Related Articles

Back to top button