लूसेंट इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

क्लास 7 की लड़कियों ने "मेरे बांके बिहारी लाल" पर नृत्य प्रस्तुत किया, और क्लास 5 की काम्य ने "मधुबन में जो कन्हैया" पर सोलो डांस किया।

देहरादून। रविवार को लूसेंट इंटरनेशनल स्कूल, मांडुवाला, देहरादून में कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया गया, जहां “राधे राधे श्याम मिलादे” की धुन पर पूरे वातावरण में भक्तिमय ऊर्जा फैल गई। इस कार्यक्रम का संचालन स्कूल की हेड गर्ल अंशिका पंवार और अभिजीत सिंह ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे स्कूल के चेयरमैन, प्रिंसिपल और हेडमिस्ट्रेस द्वारा संपन्न किया गया। इसके बाद प्रिंसिपल डॉ. अमित सहगल ने स्वागत भाषण दिया।

प्ले ग्रुप के छात्रों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी मासूम अदाओं से सभी का दिल जीत लिया। अनोखी और अवनि की जोड़ी ने राधा-कृष्ण होली पर डुएट डांस प्रस्तुत किया, जिसे खूब सराहा गया।

पूजा-अर्चना का संचालन अध्यापक महेश झा द्वारा किया गया, इसके बाद शिखा उनियाल ने भजन गाकर माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। लोअर किंडरगार्टन के छात्रों ने भी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेकर सबका मन मोह लिया।

हेडमिस्ट्रेस पूजा वर्मा ने कृष्ण जन्माष्टमी पर अपने दो शब्द कहे, जिसके बाद वदेहि ने “रात सुहानी” गीत पर सोलो डांस परफॉरमेंस दी। इसके बाद समृद्धि ने “श्री गोविंद हरे मुरारी” पर अपनी प्रस्तुति दी।
अध्यापक उषा चौहान ने कृष्ण जन्म कथा सुनाई, और अध्यापक मिनाक्षी धीमान ने गीता का उपदेश प्रस्तुत किया। क्लास 4 और 5 के छात्रों ने “यमुना जी तोह करि करि” पर डांस परफॉरमेंस दी, जबकि क्लास 2 की संस्कृति ने “मैया यशोदा” पर एकल प्रस्तुति दी।

क्लास 7 की लड़कियों ने “मेरे बांके बिहारी लाल” पर नृत्य प्रस्तुत किया, और क्लास 5 की काम्य ने “मधुबन में जो कन्हैया” पर सोलो डांस किया। क्लास 9 की अनोखी ने राधा-कृष्ण की रास लीला पर एकल नृत्य प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम का समापन स्कूल हेड बॉय आर्यन पंवार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इसके बाद भगवान कृष्ण को 56 भोग चढ़ाया गया, जिसका वितरण कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी बच्चों, अध्यापकों और आए मेहमानों के बीच किया गया। राधे राधे!

Related Articles

Back to top button