उत्तराखंड के वीर सपूतों की शहादत पर डॉ. अभिनव कपूर ने जताया दुःख
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देश की रक्षा में दिए गए वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा।
देहरादून। जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकियों द्वारा किए गए कायराना हमले में देवभूमि के पांच सपूत मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। उत्तराखंड के वीर जवानों की शहादत पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
विख्यात शिक्षक डॉ. अभिनव कपूर ने उत्तराखंड के वीर जवानों की शहादत पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकियों के कायरतापूर्ण हमले में शहीद हुए सैन्यभूमि उत्तराखण्ड के पांच वीर जवानों की शहादत को कोटिशः नमन। ईश्वर पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। माँ भारती की रक्षा में दिया गया वीर सपूतों का यह बलिदान सदैव हमें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकियों द्वारा किए गए कायराना हमले में देवभूमि के 5 सपूत मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। इन जवानों की शहादत पर उन्हें बेहद अफ़सोस है। उन्होंने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। देश की रक्षा में दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा।