समस्त देशवासियों को ‘विश्व संग्रहालय दिवस’ की शुभकामनाएं : अजय सोनकर

जनसेवी अजय सोनकर ने कहा कि संग्रहालय वो स्थान होता है, जहां पर इतिहास से जुड़ी प्रमुख चीजों का संग्रह करके संरक्षण के साथ रखा जाता है।

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने समस्त देशवासियों को ‘विश्व संग्रहालय दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने आमजन को जागरूक करते हुए विशेष सन्देश दिया है। अजय सोनकर ने कहा- आप सभी देशवासियों को ‘विश्व संग्रहालय दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइये हम सब मिलकर अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें।

जनसेवी अजय सोनकर ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 18 मई को दुनियाभर में ‘विश्व संग्रहालय दिवस’ मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य देश की धरोहरों को बचाना एवं प्रत्येक व्यक्ति को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के महत्व के बारे में समझाना है।

उन्होंने कहा कि संग्रहालय वो स्थान होता है, जहां पर इतिहास से जुड़ी प्रमुख चीजों का संग्रह करके संरक्षण के साथ रखा जाता है। संग्रहालय के जरिए आज की पीढ़ी इतिहास के बारे में जान पाती है। संग्रहालय के ही जरिए भविष्य की पीढ़ी भी आज के युग के बारे में जान पाएगी। इन संग्रहालयों में हमारे पूर्वजों की अनमोल यादों को संजोकर रखा जाता है।

Related Articles

Back to top button