आप सभी को शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने समस्त देशवासियों को शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। नवरात्रि का यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आये। इस नवरात्रि माता रानी आप सभी भक्तों पर अपनी कृपा बरसाएं और सभी का कल्याण करें, यही कामना है।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देवी आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि शुरू हो गया है। अब से लगातार 9 दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा और साधना बड़े ही भक्ति भाव से की जाएगी। शारदीय नवरात्रि का पर्व आज 15 अक्टूबर से शुरू होकर 24 अक्टूबर तक चलेगा। हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व होता है जिसमें नौ दिनों तक माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। एक साल में कुल चार बार नवरात्रि का पर्व आता है, जिसमें दो गुप्त नवरात्रि, एक शारदीय और एक चैत्र नवरात्रि होते हैं। गृहस्थ जीवन जीने वाले लोग चैत्र और शारदीय नवरात्रि का त्योहार मनाते है जबकि गुप्त नवरात्रि तांत्रिक क्रियाओं के लिए महत्वपूर्ण मानी गई है।

उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अनुसार 10 वर्ष तक की कन्याओं को देवी का स्वरूप माना गया है। नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्याओं की पूजा की जाती है। कन्या पूजन में 2 वर्ष से लेकर 10 वर्ष की आयु की कन्याओं को घर पर बुलाकर उनको पूजन और भोजन के लिए आमंत्रित किया जाता है। मान्यता है कि कन्या पूजन से मां दुर्गा जल्दी प्रसन्न होती हैं।

Related Articles

Back to top button