राष्ट्र को निरंतर उन्नति के मार्ग पर अग्रसर करने हेतु शिक्षा ही एक सशक्त माध्यम है : डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व साक्षरता दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को ‘विश्व साक्षरता दिवस’ के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राष्ट्र को निरंतर उन्नति के मार्ग पर अग्रसर करने हेतु शिक्षा ही एक सशक्त माध्यम है। आइए, ‘विश्व साक्षरता दिवस’ के अवसर पर लोगों को साक्षरता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लें।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि देश के विकास के लिए अधिक से अधिक नागरिकों को साक्षर होना आवश्यक है। साक्षरता उन्नति और विकास का कारक बन सकती है। पढ़ने-लिखने में सक्षम व्यक्ति साक्षर है। जिसे ‘क, ख, ग’ का ज्ञान, भाषा की मर्यादा और सही व गलत में फर्क समझ आता है, वह साक्षर है। साक्षरता विकास के साथ ही समाज में सम्मान दिलाता है। लोगों को साक्षरता के महत्व और लाभ के प्रति जागरूक करने और शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करने के लिए हर साल ‘विश्व साक्षरता दिवस’ मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि ‘विश्व साक्षरता दिवस’ एक वैश्विक स्तर पर मनाया जाने वाला दिन है, जिसे हर साल सितंबर महीने में मनाते हैं। इस मौके पर समाज में शिक्षा का प्रचार-प्रसार किया जाता है। भारत में भी साक्षरता का स्तर बढ़ाने के लिए इस दिन को विशेष अभियान के रूप में मनाते हैं। भारत सरकार साक्षरता के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सर्व शिक्षा अभियान का संचालन करती है, जिसके जरिए सभी भारतीयों को पढ़ाई की ओर अग्रसर किया जाता है।

Related Articles

Back to top button