डॉ. अभिनव कपूर ने दी पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार की शुभकामनाएं
सावन के सोमवार में शिव का जलाभिषेक करने पर भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त की सभी मनोकामना पूरी करते हैं। सावन माह के अंतिम सोमवार पर आप भी शिव भक्तों को बधाई एवं श्री टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं।
देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान शिव जी के आशीर्वाद से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सौभाग्य आए और महादेव सभी पर अपनी कृपा बरसाएं, यही कामना है।
डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि इन दिनों सावन का पवित्र महीना चल रहा है। सावन का महीना भोले भंडारी का पसंदीदा महीना माना जाता है। इस बार सावन की शुरुआत 4 जुलाई से हुई थी, पर सावन में सबसे ज्यादा इंतजार सावन के सोमवार का ही होता है। आज सावन महीने का आठवां और आखिरी सोमवार है।
डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि इस साल का सावन मास कई मायनों में खास रहा है। इस बार सावन मास में अधिक मास या मलमास के कारण सावन में आठ सोमवार आये हैं, जिसके कारण सोमवार व्रत की संख्या भी बढ़कर आठ हो गई। अधिक मास के कारण इस साल सावन का महीना 58 दिनों का है, जो 3 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त को समाप्त होगा।
डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि सावन माह के सोमवार को शिव जी की पूजा का विशेष महत्व होता है। सावन सोमवार पर शिवालयों में भक्तगण पूजा-अर्चना करके हर-हर महादेव व ओम् नम: शिवाय के जयकारे लगाकर भगवान शिव को प्रसन्न करते हैं। सावन के सोमवार में शिव का जलाभिषेक करने पर भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त की सभी मनोकामना पूरी करते हैं। सावन माह के अंतिम सोमवार पर आप सभी शिव भक्तों को बधाई एवं श्री टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं।