समस्त देशवासियों को महिला समानता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं : अजय सोनकर

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने महिला समानता दिवस पर नारी शक्ति को सादर नमन किया एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने कहा- महिला समानता दिवस पर नारी शक्ति को सादर नमन। देश व प्रदेश की समस्त माताओं-बहनों के आत्मसम्मान, समानता एवं उनके अधिकारों को समर्पित ‘महिला समानता दिवस’ की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

जनसेवी अजय सोनकर ने ‘महिला समानता दिवस’ के बारे में ज़िक्र करते हुए कहा कि महिला समानता दिवस हर साल 26 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1920 के बाद से हुई। महिलाओं को समानता का अधिकार दिलाने और समाज में उनकी स्थिति मजबूत बनाने के उद्देश्य से हर साल महिला समानता दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत तब हुई जब एक देश में महिलाओं को मतदान का अधिकार तक नहीं था।

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि महिलाओं को कानूनी तौर पर पुरुषों के समान ही अधिकार मिले हैं, लेकिन समाज में उनकी स्थिति को लेकर असमानता है। लोगों के मन में पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिए दोहरी मानसिकता होती है। समाज में आज भी महिलाओं को पुरुषों के बराबर के अधिक नहीं मिलते हैं। हालांकि दुनियाभर में महिलाओं को समान अधिकार और स्थान दिलाए जाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button