समाजसेवा के कार्यों के लिए पहचाने जाते हैं डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर आम जनता के बीच समाजसेवा के कार्यों के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने लोगों के बीच जनसेवी के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर का कहना है कि सामाजिक कार्यों को करने की प्रेरणा उन्हें अपने माता-पिता से विरासत में मिली है। उनके पिता भी इसी प्रकार लोगों की सेवा किया करते थे, वही शिक्षा उन्होंने अपने बच्चों को भी दी। अपने पिता के कार्यों से प्रेरित व प्रभावित होकर डॉ. कपूर भी लोगों के दुःख-दर्द बांटने लगे व जनहित से जुड़े कार्यों में बढ़चढ़कर प्रतिभाग करने लगे।

डॉ. अभिनव कपूर का कहना है कि भगवान ने ही उन्हें लोगों की मदद के काबिल बनाया है। यदि कोई भी हालात का सताया एवं दुखियारा व्यक्ति उनसे सहायता मांगने आता है तो वे उसकी मदद किये बिना नहीं रह पाते हैं और जो सभी संभव हो सके जरूरतमंदों को सहयोग करते हैं। डॉ. कपूर ने कहा कि लोगों की सेवा के लिए ही उन्होंने ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी का गठन किया है।

उनका मानना है कि हम तो सिर्फ माध्यम होते हैं, दरअसल परेशान व फरियादी इंसान की प्रार्थना सुनकर ही भगवान हमें मदद का जरिया बनाते हैं और पीड़ितों की सहायता का आदेश देते हैं। उन्होंने सभी से निवेदन करते हुए कहा कि यदि कोई मुसीबत का मारा शख्स आपसे मदद मांगने आये तो जो भी संभव हो सके वो सहायता करें क्योंकि ईश्वर ने अपने प्रतिनिधि के रूप में आप को सहायता के लिए चुना है। यकिन मानिए किसी की मदद करने के बाद मन को जो सुकून और शांति प्राप्त होती है, वैसी अनुभूति किसी और कार्य में नहीं होती।

Related Articles

Back to top button