आप सभी को माँ कालरात्रि के पूजन की हार्दिक शुभकामनाएँ : वंशिका सोनकर

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- आदिशक्ति माँ दुर्गा की सप्तम स्वरूपा माँ कालरात्रि, दुष्टों का संहार करने वाली एवं भक्तों को शुभ फल प्रदान करने वाली हैं।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने चैत्र नवरात्रि के सप्तम दिवस पर माँ कालरात्रि के पूजन की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- चैत्र नवरात्रि के सप्तम दिवस पर माँ कालरात्रि की आराधना के पावन अवसर पर आप सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। माँ कालरात्रि भय, अज्ञान और अंधकार का नाश कर आपके जीवन में ज्ञान, विवेक, साहस और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें, यही मंगलकामना है।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- आदिशक्ति माँ दुर्गा की सप्तम स्वरूपा माँ कालरात्रि, दुष्टों का संहार करने वाली एवं भक्तों को शुभ फल प्रदान करने वाली हैं। माँ भगवती से प्रार्थना है कि उनके आशीर्वाद से समस्त जगत में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। जय माँ कालरात्रि!

Related Articles

Back to top button