आद्य क्रांतिवीर राजे उमाजी नायक जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन : डॉ. अभिनव कपूर
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- माँ भारती को ग़ुलामी की जंजीरों से आज़ाद करवाने हेतु राजे उमाजी नायक जी के संघर्ष, महत्वपूर्ण योगदान एवं सर्वोच्च बलिदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने राजे उमाजी नायक की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी, आद्य क्रांतिवीर राजे उमाजी नायक जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ब्रिटिश शासन के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष शुरू करने वाले पहले क्रांतिकारी नरवीर राजे उमाजी नाइक जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। माँ भारती को ग़ुलामी की जंजीरों से आज़ाद करवाने हेतु उनके संघर्ष, महत्वपूर्ण योगदान एवं सर्वोच्च बलिदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा।




