आप सभी को ‘मकर संक्रान्ति’ के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- सूर्य उपासना का पावन पर्व मकर संक्रांति हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं से जुड़ाव का प्रतीक है। यह पावन पर्व परिश्रम, संयम और प्रकृति के साथ संतुलन के महत्व को दर्शाता है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने सूर्यदेव की उपासना में मनाए जाने वाले उमंग और समृद्ध के पावन पर्व ‘मकर संक्रान्ति’ के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- भगवान सूर्य के उत्तरायण होने एवं नई फसलों के स्वागत के महापर्व मकर संक्रांति और माघ बिहू की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। ये सभी पर्व हमारी विविधता और प्रकृति से गहरे प्रेम के प्रतीक हैं जो हमारी सामाजिक व सांस्कृतिक परंपराओं को और समृद्ध बनाते हैं। ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि ये त्यौहार समस्त देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- सूर्य उपासना का पावन पर्व मकर संक्रांति हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं से जुड़ाव का प्रतीक है। यह पावन पर्व परिश्रम, संयम और प्रकृति के साथ संतुलन के महत्व को दर्शाता है। यह शुभ उत्सव हम सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और निरंतर प्रगति लेकर आए, ऐसी कामना करती हूं।

Related Articles

Back to top button