राष्ट्रभक्ति की जीवंत प्रेरणा वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि: डॉ. अभिनव कपूर

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- अपने अद्भुत साहस एवं पराक्रम से अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध अंतिम सांस तक लड़ने वाली महान वीरांगना, नारी शक्ति की प्रतीक झलकारी बाई का राष्ट्र की रक्षा हेतु त्याग व समर्पण अविस्मरणीय है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने भारत की महान योद्धा, वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारत की महान योद्धा, अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व क्षमता व अप्रतिम रणकौशल की प्रतीक एवं अटूट राष्ट्रभक्ति की जीवंत प्रेरणा वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि और कोटि-कोटि नमन।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में रानी लक्ष्मीबाई के सेनादल में नेतृत्व की भूमिका निभाते हुए वीरांगना झलकारी बाई ने अपने अद्भुत शौर्य और रणनीति से पराधीनता की जंजीरों को तोड़ने का विराट संदेश दिया था। उनका त्याग, पराक्रम और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण भारत की हर बेटी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- अपने अद्भुत साहस एवं पराक्रम से अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध अंतिम सांस तक लड़ने वाली महान वीरांगना, नारी शक्ति की प्रतीक झलकारी बाई का राष्ट्र की रक्षा हेतु त्याग व समर्पण अविस्मरणीय है। उनकी शौर्यगाथा देशवासियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button