पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें सादर नमन : डॉ. अभिनव कपूर
शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पीवी नरसिम्हा राव जी एक दूरदर्शी राजनीतिज्ञ, कुशल प्रशासक और आर्थिक सुधारों के शिल्पकार थे, जिनके नेतृत्व में भारत ने एक नई आर्थिक दिशा की ओर कदम बढ़ाया।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय पी.वी. नरसिम्हा राव जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने आर्थिक उदारीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाए। राष्ट्र विकास के क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्य हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पीवी नरसिम्हा राव जी एक दूरदर्शी राजनीतिज्ञ, कुशल प्रशासक और आर्थिक सुधारों के शिल्पकार थे, जिनके नेतृत्व में भारत ने एक नई आर्थिक दिशा की ओर कदम बढ़ाया। उनका योगदान राष्ट्र निर्माण, प्रशासनिक दक्षता और वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान को सुदृढ़ करने में अमूल्य रहा है। उन्होंने संकट के दौर में देश को स्थिरता दी और आर्थिक सुधारों की नींव रखी। उनके विचार सदैव भारत के युवाओं को प्रेरणा देने का काम करेंगे।