राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाँठ पर शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने दी शुभकामनाएं
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि त्याग, तपस्या व संघर्ष से निर्मित यह भव्य श्रीराम मंदिर भारतीय संस्कृति एवं अध्यात्म की महान धरोहर है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने प्रभु श्रीराम लला जी के विराजमान होने अर्थात प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाँठ की सभी रामभक्तों व समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
इस पावन अवसर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न एवं रामभक्त डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- असंख्य रामभक्तों की आस्था के प्रतीक अयोध्या में भव्य-दिव्य श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाँठ के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि त्याग, तपस्या व संघर्ष से निर्मित यह भव्य श्रीराम मंदिर भारतीय संस्कृति एवं अध्यात्म की महान धरोहर है।