महान क्रांतिकारी वीर सावरकर की जयंती पर डॉ. अभिनव कपूर ने किया नमन

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- साहस और बलिदान के प्रतीक, मां भारती के वीर सपूत, महान क्रांतिकारी एवं समाज सुधारक विनायक दामोदर सावरकर जी की जीवन गाथा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने देश के महान क्रांतिकारी एवं समाज सुधारक विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- माँ भारती के महान सपूत, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति की प्रतिमूर्ति, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रखर सेनानी, विचारों के क्रांतिकारी, सिद्धहस्त लेखक और ओजस्वी वक्ता वीर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। भारत देश की स्वतंत्रता और अखंडता के प्रति वीर सावरकर के अटूट समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- साहस और बलिदान के प्रतीक, मां भारती के वीर सपूत, महान क्रांतिकारी एवं समाज सुधारक विनायक दामोदर सावरकर जी की जीवन गाथा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। मातृभूमि की सेवा में वीर सावरकर जी का त्याग और संघर्ष अविस्मरणीय व अनुकरणीय है। स्वभाषा, स्वभूषा व स्वदेश के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले स्वातंत्र्यवीर का त्याग व राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों को ध्रुवतारे के समान दिशा दिखाती रहेगी।

Related Articles

Back to top button