आप सभी को ‘विश्व संग्रहालय दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 18 मई को दुनियाभर में ‘विश्व संग्रहालय दिवस’ मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य देश की धरोहरों को बचाना एवं प्रत्येक व्यक्ति को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के महत्व के बारे में समझाना है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने समस्त देशवासियों को ‘विश्व संग्रहालय दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने आमजन को जागरूक करते हुए विशेष सन्देश दिया है। डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी देशवासियों को ‘विश्व संग्रहालय दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइये, हम सब मिलकर अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 18 मई को दुनियाभर में ‘विश्व संग्रहालय दिवस’ मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य देश की धरोहरों को बचाना एवं प्रत्येक व्यक्ति को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के महत्व के बारे में समझाना है।

उन्होंने कहा कि संग्रहालय वो स्थान होता है, जहां पर इतिहास से जुड़ी प्रमुख चीजों का संग्रह करके संरक्षण के साथ रखा जाता है। संग्रहालय के जरिए आज की पीढ़ी इतिहास के बारे में जान पाती है। संग्रहालय के ही जरिए भविष्य की पीढ़ी भी आज के युग के बारे में जान पाएगी। इन संग्रहालयों में हमारे पूर्वजों की अनमोल यादों को संजोकर रखा जाता है।

Related Articles

Back to top button