महान क्रांतिकारी सुखदेव की जयंती पर उन्हें सादर नमन : डॉ. अभिनव कपूर

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता संग्राम में सुखदेव थापर एक ऐसा नाम है जो न सिर्फ अपनी देशभक्ति, साहस और मातृभूमि पर कुर्बान होने के लिए जाना जाता है, बल्कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह के अनन्य मित्र के रूप में भी उनका नाम इतिहास में दर्ज है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने देश के महान क्रांतिकारी, अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महान क्रांतिकारी एवं देश के अमर शहीद सुखदेव जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। भारत माता के वीर सपूत सुखदेव थापर ने अल्प आयु में ही स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। उन्होंने मातृभूमि की सेवा करते हुए बहुत छोटी सी उम्र में ही अनेक यातनाएं सही। सुखदेव के बिना भगत सिंह और राजगुरु की तिकड़ी अधूरी थी।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि ब्रितानिया हुकूमत को अपनी क्रांतिकारी गतिविधियों से दहला देने वाले सुखदेव का जन्म 15 मई 1907 को पंजाब के लुधियाना शहर में हुआ था। अपने बचपन से ही उन्होंने भारत में ब्रितानिया हुकूमत के जुल्मों को देखा और इसी के चलते वह गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के लिए क्रांतिकारी बन गए।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता संग्राम में सुखदेव थापर एक ऐसा नाम है जो न सिर्फ अपनी देशभक्ति, साहस और मातृभूमि पर कुर्बान होने के लिए जाना जाता है, बल्कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह के अनन्य मित्र के रूप में भी उनका नाम इतिहास में दर्ज है। उनके जन्मदिवस पर उन्हें कोटिशः नमन।

Related Articles

Back to top button