सुबह की सैर पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी, इलाज के दौरान हुई मौत
देहरादून में राजपुर के पास दो युवकों में विवाद के दौरान गोलीबारी हुई। तभी सैर कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लग गई।

देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव में मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लग गई। आनन-फानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह वाहन ओवरटेक करने को लेकर कार सवार दो युवकों में विवाद हो गया।
इस दौरान हुई फायरिंग में मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लग गई। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस के द्वारा इलाके को सील कर दिया गया है और इसमें शामिल गाड़ी, साथ ही उसमें मौजूद लोगों की जांच की जा रही है। मामले में जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी। पुलिस अधिकारियों ने एक व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है और ग्रामीण इलाकों सहित कई पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है, ताकि इसमें शामिल लोगों का पता लगाया जा सके।





