राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन: डॉ. अभिनव कपूर
शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आइए, 'बापू' के आदर्शों को आत्मसात कर समृद्ध, न्यायपूर्ण और विकसित भारत के निर्माण में अपना श्रेष्ठ योगदान दें।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर जारी अपने संदेश में समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। श्रद्धेय ‘बापू’ का सत्यनिष्ठ आचरण, अहिंसा की उनकी अडिग साधना और मानवता के प्रति अनन्य करुणा संपूर्ण विश्व को सदैव आलोकित करती रहेंगी।
शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धाजंली देते हुए कहा- आइए, ‘बापू’ के आदर्शों को आत्मसात कर समृद्ध, न्यायपूर्ण और विकसित भारत के निर्माण में अपना श्रेष्ठ योगदान दें।




