क्षेत्र वासियों की सभी आवश्यकताओं को पूर्ण करवाने के प्रयास कर रही हैं पार्षद वंशिका सोनकर
पार्षद वंशिका सोनकर ने क्षेत्र वासियों को हुई असुविधा पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की जनता की सभी आवश्यकताओं का ध्यान रखा जा रहा है और वे सभी जनसमस्याओं के निराकरण के पूर्ण प्रयास कर रही हैं।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर वार्ड की जनता की जरूरतों का विशेष ध्यान रखती हैं और क्षेत्र वासियों की सभी आवश्यकताओं को पूर्ण करवाने के प्रयास कर रही हैं।
अपनी इन्हीं कोशिशों के चलते पार्षद वंशिका सोनकर ने अपनी मौजूदगी में वार्ड की जनता को पानी उपलब्ध करवाया। वंशिका सोनकर ने बताया कि उनके वार्ड में ट्यूबवेल खराब होने के कारण लगभग 80 या 90 घरों में पानी नहीं आ रहा था। जनता की परेशानियों को दूर करते हुए उन्होंने तत्काल जल संस्थान से पानी का टैंकर मंगवाया और सभी को पानी उपलब्ध कराया।
पार्षद वंशिका सोनकर के इस प्रयास से क्षेत्र वासियों को बड़ी राहत मिली। वहीं पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि खराब ट्यूबवेल को ठीक करवाया जा रहा है, जल्द ही क्षेत्र में जलापूर्ति सुचारू करवा दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र वासियों को हुई असुविधा पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की जनता की सभी आवश्यकताओं का ध्यान रखा जा रहा है और वे सभी जनसमस्याओं के निराकरण के पूर्ण प्रयास कर रही हैं।




