डॉ. मनमोहन सिंह का निधन अत्यंत दुःखद एवं भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है : भावना पांडे

राज्य आन्दोलनकारी भावना पांडे ने कहा- डॉ. मनमोहन सिंह को एक ईमानदार और उच्चकोटि के अर्थशास्त्री के रूप में याद किया जाएगा, जिनकी आर्थिक उदारीकरण की नीति ने भारत को नए आर्थिक युग में प्रवेश कराया और करोड़ों भारतीयों की जिंदगी को बदल दिया।

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, राज्य आन्दोलनकारी एवं प्रसिद्ध जनसेवी भावना पांडे ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि देश ने एक ऐसे दूरदर्शी नेता को खो दिया है जिनकी नीतियों और विचारधारा ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई।

उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने अपने शोक संदेश में कहा- देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है। वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश की शासन व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

राज्य आन्दोलनकारी भावना पांडे ने कहा- डॉ. मनमोहन सिंह को एक ईमानदार और उच्चकोटि के अर्थशास्त्री के रूप में याद किया जाएगा, जिनकी आर्थिक उदारीकरण की नीति ने भारत को नए आर्थिक युग में प्रवेश कराया और करोड़ों भारतीयों की जिंदगी को बदल दिया। पूर्व प्रधानमंत्री ने भारत में मध्यवर्ग का निर्माण किया और लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। उनका अधिकार आधारित कल्याणकारी दृष्टिकोण और आर्थिक सुधारों की नीतियों ने न केवल भारतीय अर्थव्यवस्था को सशक्त किया, बल्कि भारत के सामाजिक ढांचे में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए। देश उनके योगदान को कभी भुला नहीं पायेगा।

Related Articles

Back to top button