जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने दी रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएं

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि आज यानी 30 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हालांकि इस बार रक्षाबंधन के पर्व को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति है। कई लोग आज यानी 30 अगस्त को राखी का पर्व मना रहे हैं तो कुछ 31 अगस्त को राखी बांधेंगे।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रक्षाबंधन का ये पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लाये यही कामना है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि भाई और बहन के बीच अटूट विश्वास और अगाध प्रेम को समर्पित रक्षाबंधन का ये पावन पर्व, हमारी संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है। मेरी कामना है, यह पर्व हर किसी के जीवन में स्नेह, सद्भाव और सौहार्द की भावना को और प्रगाढ़ करे।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि आज यानी 30 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हालांकि इस बार रक्षाबंधन के पर्व को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति है। कई लोग आज यानी 30 अगस्त को राखी का पर्व मना रहे हैं तो कुछ 31 अगस्त को राखी बांधेंगे।

Related Articles

Back to top button