समस्त देशवासियों को ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- आज देश में 2.5 लाख से अधिक पंचायतें हैं। डबल इंजन की भाजपा सरकार में लोकतंत्र की आधारशिला, हमारी पंचायतें ‘सुशासन’ का सशक्त माध्यम बनी हैं।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने समस्त देशवासियों को ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, भारतीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपनी पंचायतों को और अधिक सशक्त व सहभागी बनाने का संकल्प लें।

युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- आज देश में 2.5 लाख से अधिक पंचायतें हैं। डबल इंजन की भाजपा सरकार में लोकतंत्र की आधारशिला, हमारी पंचायतें ‘सुशासन’ का सशक्त माध्यम बनी हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार की नीतियों से नये भारत की नई ग्राम पंचायतें, आत्मनिर्भर भारत की पहचान बन रही हैं। प्रत्येक गाँव तेज़ी से विकास करते हुए समृद्ध हो रहे हैं।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा कि भारत मूल रूप से गांव में बसता है। गांव की प्रगति के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता और पंचायती राज के बिना गांव प्रगति नहीं कर सकते। पंचायती राज संस्थाएं, भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधार स्तंभ हैं और राष्ट्र की प्रगति में अभूतपूर्व भूमिका निभाती हैं। स्वशासन से सुशासन की संकल्पना को मूर्तरूप प्रदान करने के अधिष्ठान पंचायतों को सशक्त, समृद्ध और स्वावलम्बी बनाने के संकल्प दिवस अर्थात ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ पर देश की पंचायती राज व्यवस्था के जन-प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

Related Articles

Back to top button