देहरादून में पीएम मोदी ने किया रोड शो, दीदार पाने को उमड़े लोग

PM Modi Dehradun Visit: पीएम मोदी उत्तराखंड को दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर समेत कई जल विद्युत परियोजनाओं व अन्य योजनाओं की सौगात देंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने देहरादून में रोड शो किया।

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने सिद्धपीठ मां काली का आशीर्वाद लिया। अब जनसभा स्थल पर पहुंचने से पहले पीएम मोदी का रोड शो हो रहा है।

पहली बार राजधानी दून में 12 किमी का रोड शो कर रहे हैं। इसके बाद गढ़ी कैंट स्थित मैदान से जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा है और बड़े स्तर पर वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है।

बता दें कि पीएम बनने के बाद मोदी मंगलवार को 28वीं बार उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने 11,963 करोड़ की लागत से बने 213 किमी लंबे दून-दिल्ली ऐलिवेटेड एक्सप्रेस-वे की सौगात दी। इसके अलावा एक हजार मेगावाट क्षमता के देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे।

बता दें कि मोदी, प्रधानमंत्री बनने के बाद पांच बार केदारनाथ आ चुके हैं, साथ ही बदरीनाथ व मुखबा का भी दौरा कर चुके हैं। बीते वर्ष मार्च में उत्तरकाशी जिले में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा पहुंचकर प्रधानमंत्री ने शीतकालीन यात्रा का संदेश दिया था।

PM Modi Dehradun Visit 12-km roadshow for first time massive crowd turn out Photos
एलिवेटेड रोड पर भी पीएम मोदी ने कार से उतरकर निरीक्षण किया। यहां से उन्होंने एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देखा।

Related Articles

Back to top button