जल संसाधन दिवस पर शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने दिया विशेष संदेश
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि जल संसाधन दिवस भारत में प्रत्येक वर्ष 10 अप्रैल को मनाया जाता है। यह एक खास दिन देश भर के पानी के भंडार को सुरक्षित रखने और उसे बचाने के उद्देश्य से तय किया गया है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने जल संसाधन दिवस पर समस्त देशवासियों को विशेष संदेश दिया एवं साथ ही जल संरक्षण करने की अपील की है।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- जल संसाधन दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि जल का संरक्षण करेंगे। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि जल जो जीवन के लिए अनमोल है, उसके संरक्षण व संचयन के प्रति अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि जल संसाधन दिवस भारत में प्रत्येक वर्ष 10 अप्रैल को मनाया जाता है। यह एक खास दिन देश भर के पानी के भंडार को सुरक्षित रखने और उसे बचाने के उद्देश्य से तय किया गया है।
उन्होंने कहा कि जल है तो ये उपवन है, जल बिना ना कोई जीवन है। इसलिए अपने भविष्य को बचाने व संवारने के लिए जल अवश्य बचाएं।




