हिंदी जगत के गौरव माखन लाल चतुर्वेदी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : डॉ. अभिनव कपूर

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारतीय चेतना के स्वर, शब्दों में राष्ट्र बसाने वाले महान कवि, लेखक और पत्रकार पंडित माखनलाल चतुर्वेदी का जीवन यह सिखाता है कि कविता केवल भाव नहीं, बल्कि देश के लिए समर्पण होती है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं ‘शिक्षा रत्न’ की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने माखन लाल चतुर्वेदी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- सरल भाषा और ओजपूर्ण भावनाओं के अनूठे हिंदी रचनाकार, हिंदी जगत के गौरव माखन लाल चतुर्वेदी जी की जयंती के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारतीय चेतना के स्वर, शब्दों में राष्ट्र बसाने वाले महान कवि, लेखक और पत्रकार पंडित माखनलाल चतुर्वेदी का जीवन यह सिखाता है कि कविता केवल भाव नहीं, बल्कि देश के लिए समर्पण होती है। उनकी जयंती पर उस कलम को नमन, जिसने भारत को सोचना, जागना और स्वाभिमान से जीना सिखाया।

Related Articles

Back to top button