अमर शहीद करतार सिंह सराभा की जयंती पर पार्षद वंशिका सोनकर ने किया नमन
युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- अमर क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा जी ने अपने प्राणों की आहुति देकर देशवासियों को स्वतंत्रता आन्दोलन के लिए प्रेरित किया। उनके महान बलिदान को युगों-युगों तक याद किया जाएगा।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भारत के महान क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- मां भारती को अंग्रेजी हुकुमत की गुलामी से मुक्त कराने के लिए मात्र 19 वर्ष की अल्प आयु में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले देश के महान क्रांतिकारी, अमर शहीद करतार सिंह सराभा जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- मातृभूमि की आजादी के लिए मात्र 19 वर्ष की आयु में फांसी के फंदे को चूमने वाले, शौर्य, साहस, त्याग एवं बलिदान की मूर्ति महान देशभक्त, अमर क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा जी ने अपने प्राणों की आहुति देकर देशवासियों को स्वतंत्रता आन्दोलन के लिए प्रेरित किया। उनके महान बलिदान को युगों-युगों तक याद किया जाएगा।