टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई : वंशिका सोनकर

वंशिका सोनकर ने कहा- फाइनल में प्रवेश कर टीम इंडिया ने करोड़ों देशवासियों के सपनों को नई ऊर्जा दी है। यह विजय केवल एक मैच की जीत नहीं, बल्कि अनुशासन, परिश्रम और टीम भावना की जीत है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश करने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

वंशिका सोनकर ने कहा- भारत की शानदार जीत और फाइनल में प्रवेश करने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टीम इंडिया ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए पूरे देश को गौरवान्वित किया है। बल्लेबाज़ी में संजू सैमसन, शिवम दूबे, ईशान किशन और हार्दिक पंड्या का दमदार योगदान रहा, वहीं गेंदबाज़ी में जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या ने शानदार प्रदर्शन किया। आशा है कि इसी आत्मविश्वास और जोश के साथ टीम फाइनल में भी विजय का परचम लहराएगी। इस उपलब्धि पर समस्त भारतवासियों और खेल प्रेमियों को भी हार्दिक बधाई।

वंशिका सोनकर ने कहा- फाइनल में प्रवेश कर टीम इंडिया ने करोड़ों देशवासियों के सपनों को नई ऊर्जा दी है। यह विजय केवल एक मैच की जीत नहीं, बल्कि अनुशासन, परिश्रम और टीम भावना की जीत है। भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी, कोचिंग स्टाफ एवं सहयोगी दल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। जय हिंद!

Related Articles

Back to top button