देश के महान योद्धा महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि : डॉ. अभिनव कपूर
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप का संघर्ष और महान बलिदान अविस्मरणीय है। साहस, समर्पण और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की यह गौरवगाथा देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगी।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने देश के महान योद्धा महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन अर्पण करने वाले, अदम्य साहस और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप का संघर्ष और महान बलिदान अविस्मरणीय है। साहस, समर्पण और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की यह गौरवगाथा देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगी।




