महान स्वाधीनता सेनानी बटुकेश्वर दत्त की जयंती पर डॉ. अभिनव कपूर ने अर्पित किये श्रद्धासुमन

बटुकेश्वर दत्त का स्मरण करते हुए जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देश को आजाद करवाने में बटुकेश्वर दत्त का काफी योगदान रहा है। कम ही आयु में वे भारत की आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए थे।

देहरादून। बटुकेश्वर दत्त का नाम हमारे देश के महान क्रांतिकारियों में गिना जाता है। देश को आजाद करवाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। आज उनकी जयंती है और हर कोई उन्हें याद कर रहा है। महान स्वाधीनता सेनानी बटुकेश्वर दत्त की जयंती पर प्रसिद्ध जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने देश के महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा- “स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने वाले महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।” बटुकेश्वर दत्त जी का साहस, देशभक्ति और बलिदान सदैव राष्ट्र के युवाओं को प्रेरणा देता रहेगा।

बटुकेश्वर दत्त का स्मरण करते हुए जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देश को आजाद करवाने में बटुकेश्वर दत्त का काफी योगदान रहा है। कम आयु में ही वे भारत की आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए थे। कहा जाता है कि वे काफी निडर हुआ करते थे और भगत सिंह के साथ मिलकर उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय विधानसभा पर बम फेंक था। इस घटना का उद्देश्य किसी को नुकसान पहुँचाना नहीं था, बल्कि अपनी बात ब्रिटिश सरकार तक पहुँचाना था, इसलिए बम खाली स्थान पर फेंका गया था। वे हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के सदस्य हुआ करते थे और इस दौरान ही उन्होंने बम बनाना सिखा था। 8 अप्रैल, साल 1929 में नई दिल्ली में केंद्रीय विधानसभा पर बम फेंकने के बाद बटुकेश्वर को गिरफ्तार कर लिया था और जेल में डाल दिया गया था। देश के महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

Related Articles

Back to top button