आमजन की तकलीफों को दूर करने का प्रयास करते दिखाई देते हैं जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने अपने द्वारा किये जा रहे जनसेवा के कार्यों के चलते आमजन के बीच अलग पहचान बनाई है।

गौरतलब है कि जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर हमेशा ही आमजन के बीच जाकर उनके दुख-दर्द बांटते एवं लोगों की तकलीफों को दूर करने का प्रयास करते हुए नजर आते हैं। वहीं वे अपने क्षेत्र की तमाम समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए भी दिखाई देते हैं। यही नहीं वे इन तमाम समस्याओं के निवारण की कोशिशें भी करते हैं। वहीं क्षेत्रवासियों का भी भरपूर स्नेह, समर्थन और आर्शीवाद उन्हें मिलता दिखाई दे रहा है।

यदि स्थानीय जनता की ही बात करें तो क्षेत्रवासी भी उन्हें अपना समझते हैं। अपनी छोटी-बड़ी हर समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लोग जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर के पास ही आते हैं। वहीं डॉ. अभिनव कपूर भी किसी को निराश ना करते हुए सभी की तकलीफों का समाधान खोजने का प्रयास करते हैं।

डॉ. अभिनव कपूर के उदार हृदय, मृदुभाषी स्वभाव एवं कार्यकुशलता ने आमजन के बीच उन्हें लोकप्रिय बनाया है। क्षेत्र की जनता का पूर्ण सहयोग और प्यार उन्हें मिल रहा है। वहीं आगामी नगर निकाय चुनाव में डॉ. अभिनव कपूर को क्षेत्र का पार्षद बनाए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। यदि क्षेत्रवासियों की मानें तो जनता को ऐसा प्रतिनिधि चाहिए जो उनकी पीड़ा को समझे, उनके दुख-दर्द को बांट सके और उनकी परेशानियों को दूर कर सके। ये तमाम खूबियां लोगों को डॉ. अभिनव कपूर में ही नजर आ रही हैं।

बहरहाल जनता डॉ. अभिनव कपूर को चुनने का अपना पक्का मन बना चुकी है। अब देखना ये होगा कि इस साल होने जा रहे नगर निकाय चुनाव में डॉ. अभिनव कपूर पार्षद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरते हैं या नहीं।

Related Articles

Back to top button